OUR GOVERNMENT

सरकार क्या और कैसे है सरल सब्दों में जानते हैं जैसे कुछ लोगों से - दादा-दादी, माता-पिता, बेटे-बहू, भाई-बहन, बच्चे आदि से मिलकर “परिवार” बनता हैं। उसी तरह लाखों परिवारों के बहुमत से एक “सरकार” का घठन होता है। जैसे हम परिवार को चलाने के लिए अनेक तरह के काम और जतन करते हैं। वैसे ही सरकार भी करती हैं। जैसे हमारे परिवार में कोई कमजोर और बलवान होता है। सरकार में भी होता है। जैसे हमारे परिवार में एक मुखिया होता है वैसे ही सरकार में भी होता है। पर जैसे आज हमारे परिवार टूट रहे हैं वैसे ही हालात सरकारों के हो रहे हैं।

हमारे परिवार जैसे परम्पराओं के आधार चलते हैं वैसे ही सरकार संविधान के तहत चलती हैं। इसको चलाने के लिए जैसे हमारे परिवार में अलग अलग लोग अलग अलग काम करते हैं वैसे ही सरकार में करते हैं।

परिवार मनुष्य की सबसे छोटी एकल सामूहिक ईकाई है तो सरकार उस देश और राज्य की सबसे बड़ी बहुल इकाई है।

और लोकतन्त्र उत्सव नागरिकों की बेहतरी और जन सुविधाओं, सकारात्मक विकास के साथ आगे बढ़ने का भरोसेमंद वचन निभाने वाली सरकार के साथ खड़ा रहेगा। या सरकार बनाने के लिए नए जतन शुरू करेगा।